छपरा, अक्टूबर 18 -- बिहार चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन संपन्न हो गया है। इस बीच 17 अक्टूबर (शुक्रवार) को भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने छपरा सीट से नामांकन दाखिल किया। आरजेडी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। नामांकन के दौरान शपथ पत्र में उन्होने अपनी संपत्ति का भी ब्यौरा दिया। खेसारी लाल की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास 24. 81 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। इसके अलावा करोड़ों की कारें हैं। भोजपुरी अभिनेता के पास पांच लाख रुपये कैश है। इसके अलावा कई बैंक खाते हैं। 35 लाख के गहने हैं। भोजपुर अभिनेता की संपत्ति में 3 करोड़ की एक लग्जरी कार भी शामिल है। खेसारी के पास 16.89 करोड़ की चल संपत्ति और 7.91 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी के पास दो लाख कैश है। इसके अलावा 90 लाख की चल संपत्ति और 6.49 करोड़ की अचल संपत्...