लखीसराय, जून 1 -- बड़हिया, एक संवाददाता। 17 सूत्री मांगों को लेकर बीते 7 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारी आखिरकार 30 मई की शाम को सरकार से समझौते के बाद काम पर लौट आए। हड़ताल के कारण अंचल कार्यालयों में जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, म्यूटेशन जैसी जरूरी सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो चुकी थी। जिससे आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी अनुसार कर्मचारी संघ और सरकार के बीच बातचीत सफल रही। जिसके बाद कर्मियों ने सामूहिक अवकाश समाप्त कर कार्य पर लौटने का फैसला लिया। अंचलाधिकारी राकेश आनंद ने बताया कि कर्मचारी कार्य पर लौट चुके हैं। जिनके द्वारा अब लंबित कार्यों को प्राथमिकता से निपटाया जा रहा है। ज्ञात हो कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की प्रमुख मांगों जैसे ग्रेड वेतन में सुधार, सेवा संपुष्टि, रिक्त पदों की नियुक्त...