जामताड़ा, जनवरी 8 -- 24वां कोल विजय दिवस: शेख भिखारी को नमन, कोल जनजाति को आदिम दर्जा देने की मांग को लेकर फतेहपुर में धरना-प्रदर्शन फतेहपुर,प्रतिनिधि। 24 वां कोल विजय दिवस एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शेख भिखारी की जयंती के अवसर पर गुरूवार फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत साल बागान, मूरीडीह में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा व कोल जनजाति समाज कोल जनजाति को आदिम जनजाति का दर्जा एवं झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान दिलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आंदोलनकारियों एवं कोल जनजाति समाज के लोगों ने शेख भिखारी सहित झारखंड के सभी शहीदों को नमन करते हुए अपने अधिकारों की बुलंद आवाज उठाई। वहीं धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व प्रमंडल सचिव बुधन कोल ने की। पूर्व जिला परिषद सदस्य भोलू कोल ने आंदोलन व संधर्ष को लेकर जानकारी दी। जबकि धरना-प्रदर्श...