काठमांडू, सितम्बर 9 -- भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिमालयी देश नेपाल में 2008 में राजशाही खत्म होने के बाद पिछले 17 वर्षों में राजनीतिक अस्थिरता और अशांति का दौर जारी रहा है। इस दौरान देश में 13 बार सरकारें बदलीं। चीन और भारत जैसे दो बड़े देशों से घिरा नेपाल अपनी विदेश नीति और राजनीति में इन दोनों देशों के साथ संतुलन बनाने की चुनौती का सामना करता रहा है। बाहरी ताकतों की दखलंदाजी ने भी देश में अस्थिरता को बढ़ावा दिया।2008 में गणतंत्र की स्थापना लगभग तीन करोड़ की आबादी वाले नेपाल में एक दशक के गृहयुद्ध के बाद 2008 में 239 साल पुरानी राजशाही समाप्त होकर गणतंत्र स्थापित हुआ। इन 17 वर्षों में बार-बार विरोध प्रदर्शनों के कारण देश ने अस्थिरता का सामना किया, और औसतन हर एक-दो साल में सरकार बदली। इस दौरान केपी शर्मा ओली चार बार, पुष्प कमल...