कुशीनगर, मार्च 6 -- कुशीनगर। जनपद के 236 युवाओं को बैंक से कर्ज मिलने के बाद उद्यमी बनने का रास्ता साफ हो गया है। इनमें से दो युवा उद्यमियों तथा दो युवाओं को ओडीओपी के तहत टूल किट सीएम योगी आदित्यनाथ गुरूवार को वितरित करेंगे। समारोह में हिस्सा लेने के लिए जिले के 100 से अधिक युवा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत बिना ब्याज मिलने वाले पांच लाख रूपये का कर्ज के लिए जिले के 1248 युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें 236 युवाओं को बैंकों से पांच लाख रूपये का भुगतान हो गया है। इनमें से 120 युवाओं ने अपनी इकाइयों को धरातल पर उतार दिया है। जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र कुशीनगर से विभिन्न योजनाओं के तहत युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए चयन कर बैंकों के माध्यम से लोन दिला कर उद्यमी बनाया जाता है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.