लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- सालों से खातों में पड़ी धनराशि वारिसों को देने के लिए आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान चलाया गया। शहर के विलोबी मैदान में कैम्प आयोजित किया गया। अभिलेखों की जांच के बाद करीब 71 लाख की धनराशि खाता धारकों को लौटाई गई। वित्त मंत्रालय भारत सरकार से आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर विलोबी हाल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न बैंक व वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह अभियान उन नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जिनकी धनराशि वर्षों से निष्क्रिय खातों में पड़ी है। उन्होंने इसे आमजन को उनकी भूली बिसरी पूंजी वापस दिलाने की दिशा में एक सशक्त कदम बताया। जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक अशोक गुप्ता ने अनक्ले...