भागलपुर, जून 16 -- भागलपुर। 14 जून यानी शनिवार को होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का आधिकारिक रूप से आखिरी दिन था। पर शनिवार को अंधेरा हो जाने की वजह से 232 महिला अभ्यर्थी गोला फेंक और चिकित्सीय जांच में हिस्सा नहीं ले सकी थी। इसके लिए उन्हें 16 जून यानी सोमवार सुबह 4 बजे टीएमबीयू स्टेडियम स्थित बहाली स्थल बुलाया गया था। जहां उपस्थित हुई सभी महिला अभ्यर्थी ने गोला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। गोला फेंक प्रतियोगिता के बाद उपस्थित सभी महिला अभ्यर्थी का मेडिकल जांच हुआ। वरीय जिला समादेष्टा हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को अतिरिक्त दिन देकर की गयी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देर शाम जारी की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.