चाईबासा, फरवरी 9 -- चाईबासा। सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में स्थित एमसीसी भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के दुवारा लगभग 230 गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच की गई। शिविर में गर्भवती महिलाओं का ब्लड,होमोगलोबिन,युरिन, अल्ट्रासाउंड, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और एचआईवी समेत सभी प्रकार की जांच कर दवा भी दी गई।यह जानकारी डा, जगन्नाथ हेंब्रम ने दी। उन्होंने बताया कि हर महीना गर्भवती महिलाओं के लिए शिविर लगाकर सभी प्रकार की जांच की जाती है, ताकि प्रसव के समय किसी प्रकार का कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया कि शिविर में डा,संगीता मुंडरी और डॉ,सुजाता महतो ने गर्भवती माताओ की जांच की। शिविर में सदर के सभी लैंब टेक्निशियन ,एएनएम और स्वास्थ्य कर्मीयों ने अपना योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...