सासाराम, मार्च 18 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गड़ेरिया (पाल) समाज की सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी के लिए बिहार गड़ेरिया मोर्चा (संगठन) के बैनर तले 23 मार्च को मिलर हाई स्कूल पटना में आयोजित पाल हुंकार रैली को सफल बनाने को लेकर जिले में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पाल ने बताया कि आजादी के 77 साल बाद भी बिहार में गड़ेरिया (पाल ) समाज से एक भी विधायक या सांसद नहीं बन पाए हैं। यहां तक कि किसी पार्टी ने अपना उम्मीदवार भी नहीं बनाया है। ऐसे में सामाजिक व राजनीतिक भागिदारी को लेकर 23 मार्च को पटना में पाल हुंकार रैली का आयोजन किया गया है। जिसे लेकर रोहतास जिले में भी जनसंपर्क अभियान चलाकर समाज के लोगों को रैली में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है। कहा कि रैली से पाल समाज अपना शक्ति प्रदर्शन कर राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.