नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Mobilise App IPO: मोबिलाइज ऐप लैब अपना आईपीओ 23 से 25 फरवरी 2026 के बीच लेकर आ रही है। यह इश्यू NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा। कंपनी कुल 25,12,000 नए शेयरों का फ्रेश इश्यू जारी कर रही है, जबकि इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है। प्री-इश्यू शेयर कैपिटल 70,00,000 शेयर है और प्रति शेयर फेस वैल्यू Rs.10 तय की गई है। इश्यू प्राइस और लॉट साइज की घोषणा जल्द की जाएगी। निवेशकों के लिए 50% हिस्सा क्यूआईबी, 15% एनआईआई (एचएनआई) और 35% रिटेल श्रेणी के लिए आरक्षित रहेगा। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर Rs.11 प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।कंपनी के बारे में मोबिलाइज ऐप लैब एक भारतीय SaaS आधारित आईटी सॉल्यूशंस कंपनी है, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एंटरप्राइज ऑपरेशंस को आसान और व्यवस्थित बनाने पर काम करती है। कंपनी ह...