लातेहार, फरवरी 20 -- लातेहार,संवाददाता । नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण चुनाव है, इसलिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना आवश्यक है। उपायुक्त ने जानकारी दी कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान के दिन मतदाताओं को पहचान प्रमाणित करना अनिवार्य होगा। जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, वे वैकल्पिक पहचान पत्र के रूप में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक या डाकघर पासबुक, मनरेगा जॉब...