जमशेदपुर, फरवरी 23 -- 'प्रोजेक्ट उल्लास' के तहत मिर्गी रोगियों की निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोटका प्रखंड के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रविवार को शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आसनबनी और कालिकापुर के शिविर में 90 मरीजों की स्क्रीनिंग कर चिकित्सीय परामर्श एवं नि:शुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई गई। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 23 फरवरी को पोटका प्रखंड के शंकरदा, हरिणा एवं हल्दीपोखर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शिविर आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...