टिहरी, अगस्त 12 -- भारी बारिश से खतरे की आशंका को देखते हुये टिहरी जिला प्रशासन ने 23 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ़्ट किया है। इनमें सबसे ज्यादा दस परिवार भिलंगना ब्लॉक से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किये गये हैं। जिला प्रशासन ने भारी बारिश के चलते सभी से अलर्ट रहने की अपील की है। बीती रात से हो रही भारी बारिश से जिले में कई बरसाती गदेर उफान मार रहे हैं। जिससे आबादी क्षेत्रों को भारी खतरा हो गया है। डीएम निकिता खंडेलवाल के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने घनसाली तहसील से दस परिवार, धनोल्टी से छह, जाखणीधार से तीन, कंडीसौड़ से दो और टिहरी से भी दो परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है। इनमें कुछ मकान गदेरे के आसपास थे, ऐसे में वहां पर पानी आने की आशंका से उन्हें पंचायत घर और पड़ोसियों के घरों में शिफ्ट किया गया है। कुछ मकान जर्जर थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.