नई दिल्ली, जुलाई 19 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 26 जुलाई के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। पीएम ब्रिटेन और मालदीव का दौरा करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के व्यापारिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में 23-24 जुलाई को ब्रिटेन पहुंचेंगे, जहां वे भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर करेंगे। यह समझौता 99% भारतीय निर्यात पर टैरिफ कम करेगा। इससे ब्रिटिश उत्पादों जैसे व्हिस्की और कारों के लिए भारतीय बाजार में पहुंचने की राह आसान होगी। भारत और ब्रिटेन के बीच समझौते पर बातचीत पिछले तीन वर्षों से चल रही थी, जिसका उद्देश्य व्यापार बाधाओं को हटाना और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना है। यह समझौता न केवल आर्थिक रिश्तों को गहराई देगा, बल्कि सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.