हाथरस, जुलाई 21 -- हाथरस। हर साल की भांति इस साल 23 जुलाई बुधवार को छटवीं आध्यात्मिक चेतना यात्रा शाम पांच बजे से सात बजे तक निकाली जाएगी। चेतना यात्रा का शुभारंभ कृपाल आश्रम गौशला मार्ग से प्रारंभ होकर भूरापीर चौराहा, चक्की बाजार, नया गंज, घंटाघर, बैनीगंज, रामलीला मैदान, सरक्यूलर रोड आदि मुख्य मार्गो से होते हुए आश्रम पर संपन्न होगी। 24 जुलाई को सुबह दस बजे से आश्रम में निशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन होगा। जिसमें शेखर सर्राफ मैमोरियल हॉस्पिटल अलीगढ़ के चिकित्सकों द्वारा मरीजों के असाध्य रोगों का निःशुल्क इलाज किया जायेगा। 25 जुलाई से 31 जुलाई तक दो पालियों में आठ बजे से 11 बजे तक एवं सायं चार बजे से सात बजे तक, 22 वें साप्ताहिक सतसंग का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...