बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- राजगीर, निज संवाददाता। अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ नालंदा का वार्षिक मिलन-सह-सम्मान समारोह 23 फरवरी को राजगीर दांगी धर्मशाला में होगा। सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह दांगी करेंगे। इसमें दांगी समाज के पिछड़ेपन पर परिचर्चा होगी। जिला अध्यक्ष रामदेव प्रसाद दांगी, महासचिव राज रत्नम दांगी, चुनाव अभियान समिति के सचिव क्षितिज कुमार दांगी, कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पंकज, उपाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, महेंद्र प्रसाद और अशोक कुमार ने बताया कि 2024 में मैट्रिक व इंटर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान खेल और क्विज प्रतियोगिताएं भी होंगी। उन्होंने कहा कि दांगी समाज आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से कमजोर है। आजादी के बाद भी यह मुख्यधारा से नहीं ...