दरभंगा, मई 31 -- दरभंगा। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना के तत्वावधान में डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीईसीई) का आयोजन शनिवार को पहले दिन जिले के 23 केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई। हालांकि इस दौरान भीषण गर्मी रहने के कारण अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में परेशानी हुई। डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा डीसीईसीई (पीई) का आयोजन एक पाली में 11 से 01:15 बजे तक किया गया। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सुबह नौ बजे से ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था थी। परीक्षा की अवधि दो घंटा 15 मिनट की थी। मुख्य प्रवेश द्वार पर कड़ी सुरक्षा के बाद ही उनको अंदर प्रवेश करने दिया गया। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकतर अभ्यर्थियों ने संतुष्टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.