आगरा, अक्टूबर 4 -- खेरागढ़ और फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की कुछ प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 23.25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि इस धनराशि से एबीके से सॉकुरी कला, तारौली मार्ग, एनएच से गढ़ी गुलाबी, कुर्राचित्तरपुर, इनायतपुर, तहारा, शमशाबाद मार्ग, सीएटी के मार्ग से बीसलपुर, विरहरू होते हुए मार्ग आगरा-ग्वालियर (एनएच-3) मार्ग के चेनेज 3.800 तक का मार्ग, चीत से सोन तक का मार्ग शामिल है। ये सड़कें जल्द ही बनकर जनता के लिए सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करेंगी। इस परियोजना से क्षेत्रवासियों को यातायात की सुगमता, व्यापारिक गतिविधियों में बढ़ोतरी और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी में सुधार जैसी बड़ी सुविधाएं प्राप्त होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.