मोतिहारी, दिसम्बर 11 -- केसरिया। सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को केसरिया आएंगे। वे बौद्ध स्तूप के समीप स्थित कैफेटेरिया परिसर में बन रहे टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण करेंगे। यह टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का शिलान्यास दो साल पूर्व सीएम ने ही किया था। यह सेंटर लगभग 23 करोड़ की लागत से बन रहा है। इसे बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा बनवाया जा रहा। यह सेंटर बौद्ध स्तूप के सदृश्य बन रहा है। जिस तरह बौद्ध स्तूप दिखता है,ठीक उसी तरह यह टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर भी दिखेगा। इस सेंटर के भीतर सभी तरह की पर्यटकीय सुविधाएं होंगी। यह सेंटर स्तूप के ठीक सामने है। यहां से स्तूप को बखूबी देखा जा सकेगा। सड़क के एक तरफ बौद्ध स्तूप और दूसरी तरफ कैफेटेरिया परिसर में बन रहा टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर है।इस सेंटर के भीतर ऑडिटोरियम,म्यूजियम होगा। इसके इलावा यह टूर...