मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला पुलिस ने रविवार को महा कुर्की अभियान चलाया। इसमें फरार आरोपितों के घर पर कुर्की के लिए पुलिस टीम बुल्डोजर और घर तोड़ने वाले मजदूरों को लेकर पहुंची। पुलिस की सख्ती पर 38 आरोपितों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। महा अभियान के दौरान जिले में 226 आरोपितों के खिलाफ कुर्की वारंट का निष्पादन किया गया। पीयर थाने की पुलिस रतमनिया गांव में एससी एसटी कांड के आरोपित लच्छू ठाकुर के घर पर बुल्डोजर लेकर पहुंची। घर पर बुल्डोजर चलने वाला था। इसी दौरान लच्छू ठाकुर ने उच्च न्यायालय से मिली जमानत का आदेश दिखाया। इस तरह वारंट का निष्पादन होने के बाद पुलिस का बुल्डोजर लच्छू ठाकुर के घर से आगे बढ़ गया। जिले में सबसे अधिक एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स के इलाके में कुर्की वारंट का निष्पादप और फरार आरोपित...