मऊ, मार्च 7 -- मऊ। जनपद के 135 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की कड़ी निगरानी में यूपी बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है। गुरुवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 2213 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पंजीकृत 33752 के सापेक्ष 31539 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। वहीं, प्रथम पाली में इंटरमीडिएट संगीत विषय में केवल एक छात्र पंजीकृत रहा, जो उपस्थित होकर परीक्षा दिया। परीक्षा के दौरान कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा 135 केंद्रों पर कराई जा रही है। बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपंन कराने को लेकर जिला प्रशासन सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से लगातार केंद्रों पर नजर बनाए हुए है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने मॉनिटरिंग सेल से परीक्षा केंद्रों के कक्षों की लाइव निगरानी करने में कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.