कटिहार, फरवरी 21 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि अमदाबाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 122.730 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कूटी सवार व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर रघुनाथपुर हाला की ओर से आ रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक स्कूटी सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम बताया है। तलाशी के क्रम में उसके पास से कुल 122.730 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही एक स्कूटी और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया...