सीतामढ़ी, नवम्बर 29 -- सीतामढ़ी। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से सीतामढ़ी में इस वर्ष 22 से 29 दिसंबर तक भव्य स्वदेशी मेला का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि मंच पिछले 34 वर्षों से देशभर में हजारों स्वदेशी मेलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने और स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जन-जागरूकता का अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि अब ज़रुरत है कि गाँव-गाँव में उत्पादन केंद्र विकसित हों और नागरिक स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। मेले में देशभर के 15 राज्यों से 100 से अधिक प्रदर्शनियाँ शामिल होंगी। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, नमामि गंगे, स्वयं सहायता समूह एवं आजीविका मिशन से जुड़े उत्पाद भी प्रदर्शित होंगे। आयोजन श्री राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय पर...