गोरखपुर, अप्रैल 5 -- गोरखपुर। काजीपेट-कोंडापल्ली रूट ब्लॉक के चलते राप्तीसागर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी जबकि कुछ ट्रेनें बदले रास्ते से चलाई जाएंगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। निरस्तीकरण: गोरखपुर से 22, 23 एवं 25 मई को चलने वाली 12511 गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। तिरुवनंतपुरम से 25, 27 एवं 28 मई को चलने वाली 12512 तिरुवनंतपुरम-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। मार्ग परिवर्तन: एर्नाकुलम से 23 मई को चलने वाली 12522 एरणाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग एर्नाकुलम-काटपाडी-पेरम्बूर-गूडूर-विजयवाड़ा-वरंगल-बल्हारशाह के स्थान पर परिवर्तित मार्ग तेनाली जं.-गुंटूर-पागडिपल्ली-सिकन्दराबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.