रांची, अक्टूबर 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री राम कथा आयोजन ट्रस्ट, रांची की ओर से तीन दिवसीय श्री राम कथा उत्सव का आयोजन 22 अक्तूबर से आरंभ होगा। इस कथा के वाचक सुप्रसिद्ध राजन जी महाराज होंगे। ट्रस्ट के संयोजक राजेश गुप्ता ने रविवार को बताया कि रामकथा का आयोजन रांची स्थित मैथन पैलेस, बरियातू में किया जाएगा। पहले दिन शिव-पार्वती विवाह की चर्चा होगी। दूसरे दिन श्री रामजन्मोत्सव मनाया जाएगा। तीसरे दिन श्री सीताराम विवाह संपन्न होगा। युवाओं में बढ़ेगी रामकथा के प्रति रुचि राजेश गुप्ता ने बताया कि राजन जी महाराज पूरे देश में रामकथा वाचक के रूप में विख्यात हैं। उनकी सरल वाणी और उदाहरण सहित मानस की चौपाइयों की व्याख्या श्रोताओं को गहराई से प्रभावित करती है। उनके आने से विशेष रूप से युवाओं की रामकथा के प्रति रुचि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.