लखीमपुरखीरी, सितम्बर 19 -- शहर में के श्री रामलीला महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रीरामलीला समिति ने कार्यक्रमों की रूपरेखा घोषित कर दी है। रामलीला 22 सितम्बर से प्रारंभ होकर 3 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 25 सितम्बर को ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और जनकपुर दर्शन होगा। 26 सितम्बर को धनुष भंग, लक्ष्मण-परशुराम संवाद के बाद होगा श्रीराम विवाह का मंचन होगा। 27 से 29 सितम्बर तक कैकेई संवाद, वनवास, जटायु मरण और सुग्रीव मैत्री के प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे। 30 सितम्बर को लंका दहन का कार्यक्रम होगा साथ ही रावण-अंगद संवाद और रामेश्वर स्थापना की जाएगी। 2 अक्टूबर को दशहरा पर कुम्भकरण वध, मेघनाद वध के बाद रावण वध का मंचन किया जाएगा। 3 अक्टूबर को भरत मिलाप राजगद्दी और राम राज्याभिषेक के साथ कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.