निज संवाददाता, सितम्बर 19 -- अब उत्तर बिहार से पंजाब के अमृतसर जाना और भी आसान और सस्ता हो गया है। भारतीय रेलवे ने आधुनिक सुविधाओं से लैस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित सेवा की शुरुआत को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह ट्रेन सहरसा से साप्ताहिक संचालित की जाएगी। यह मधुबनी जिले के झंझारपुर जंक्शन से होकर भी गुजरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास का किराया 720 रुपये तय किया गया है। इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। 14628 नंबर वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर को रात 10:20 बजे छेहरटा (अमृतसर) से झंझारपुर होते हुए सहरसा के लिए रवाना करेगी। यही रैक ट्रेन नंबर 14627 बनकर 22 सितंबर, सोमवार दोपहर एक बजे सहरसा से अपनी नियमित यात्रा शुरू करेगी। यह साप्ताहिक ट्रेन है और झंझारपुर जंक्शन पर इसका आगमन दोपहर बाद 3:30 बजे होगा। सोमवार की पूरी रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.