हल्द्वानी, सितम्बर 20 -- हल्द्वानी। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से 22 सितंबर को राधा कृष्ण मंदिर लटूरिया आश्रम से श्री राम बारात निकाली जाएगी। शनिवार को समिति की ओर से लटूरिया आश्रम में प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा ने बताया बारात दोपहर 2 बजे राधा कृष्ण मन्दिर लटूरिया आश्रम से निकली जाएगी। राधा कृष्ण मंदिर को अयोध्या पुरी की तर्ज पर सजाया गया है जबकि रामलीला मैदान को जनक पुरी का स्वरूप दिया जा रहा है। संरक्षक रूपेन्द्र नागर व मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू ने बताया 21 सितंबर को लटूरिया आश्रम में महेंदी का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुमाऊं भर से करीब 20 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता व कार्यक्रम सह संयोजक शिव कपूर ने बताया राम बारात में प्रेमानंद महाराज के स्वरूप की झांकी आकर्षण का...