संवाददाता, सितम्बर 24 -- यूपी के संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बौरव्यास गांव में सोमवार की देर रात 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली। युवक के परिजनों ने भाजपा जिला महामंत्री, उनके भाई सहित चार लोगों पर उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम बाद लोगों ने शव रखकर मेंहदावल-बौरव्यास मुसहरा मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें हटाया। इस दौरान नायब तहसीलदार की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बौरव्यास निवासी फूलचंद की पत्नी मीरा देवी ने आरोप लगाया कि गांव के ही भाजपा जिला महामंत्री विनोद पांडेय, उनके भाई प्रमोद पांडेय, विवेक मिश्र और रामपाल गुप्त उनके परिवार का उत्पीड़न करते थे। मुकदमा भी दर्ज कराया था। उनका बेटा धर्मराज (22) काफी आहत था। सोमवार को कोर्ट से नोटिस आया जिससे वह परेशान हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.