हल्द्वानी, जनवरी 6 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में भाजपा नेता अमित बिष्ट ने 22 साल के नितिन को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात रविवार आधी रात तब हुई जब नितिन अपने दोस्त कमल के साथ पार्टी से लौटते हुए पार्षद के बेटे से मिलने उसके घर गए थे। आरोपी ने नितिन और उसके दोस्त के सामने बिना कुछ सुने ही गोली चला दी। इतना ही नहीं अमित बिष्ट इतना गुस्सा थे कि गाली-गलौज करते हुए नितिन को दौड़ाते हुए गोलियों से भून डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम दने के बाद भाजपा नेता ने ही खुद पुलिस को फोन कर बुलाया था।विवाद क्या था हत्यारोपी पार्षद अमित का बेटा, नितिन का दोस्त है। बताया जा रहा है कि एक गिरोह के सदस्य से पार्षद के बेटे का कुछ समय पूर्व झगड़ा हो गया था। गिरोह ने पार्षद के बेटे को देख लेने की धमकी दी थी। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.