बेगुसराय, मार्च 20 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला प्रशासन की ओर से बिहार दिवस को महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस महोत्सव के आयोजन पर सभी सरकारी भवनों को नीली रोशनी से सजाया जाएगा। जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपने घरों को सजाने का अनुरोध किया है। गांधी स्टेडियम में 22 एवं 23 मार्च को सांस्ंकृतिक कार्यक्रम होगा। गांधी स्टेडियम में 22 मार्च को स्थानीय कलाकारों द्वारा एवं दूसरे दिन अन्य प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा कार्यक्रम कराया जाएगा। बिहार दिवस की शुरुआत प्रभात फेरी से की जायेगी। इसमें विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विभागों के अधिकारी एवं कर्मी भाग लेंगे। सभी विभागों की ओर से संबंधित स्टॉल लगाया जाएगा। ताकि बिहार दिवस में आने वाले सभी लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके। बिहार दिवस...