एटा, जून 30 -- जनपद की 568 ग्राम पंचायत में 22 लाख लोगों को संचारी रोगों से बचाने के लिए मंगलवार से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो रहा है। सोमवार को जागरूकता रैली कलक्ट्रेट परिसर से मेडिकल कालेज तक निकलेगी। एक से दस जुलाई तक संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान आशा, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक देंगे। सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरूआत मंगलवार को सुबह नौ बजे कलक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग नियंत्रण जनजागरूकता रैली निकालकर संचारी रोगों की रोकथाम को कदम उठाने को जागरूक किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि एक से दस जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रय कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके बाद 11 से 31 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.