सहारनपुर, जून 1 -- सहारनपुर महापौर डॉ. अजय कुमार और नगर विधायक राजीव गुंबर ने वार्ड 15 में नाली तथा सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वार्ड में 22 लाख रुपये की लागत से नालियां और सड़कें बनेंगी। शनिवार को महापौर डॉ. अजय कुमार और नगर विधायक राजीव गुंबर ने वार्ड-15 मक्खन कॉलोनी में पूजा-अर्चना कर सड़क व नाली निर्माण कार्य शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम निर्माण कार्यों के माध्यम से शहर के विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित है। लगातार शहर के विकास के लिए सड़क एंव नाली निर्माण कार्यो को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 22 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सड़क व नाली निर्माण से लोगों की परेशानी दूर होगी। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पार्षद राजू सिंह सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.