नोएडा, मार्च 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत निगम द्वारा आगामी गर्मियों को उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए जर्जर व कमजोर एबीसी केबल को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए विद्युत निगम ने प्रस्ताव बनाकर मेरठ मुख्यालय को भेजा है। मेरठ मुख्यालय से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही एबीसी केबल को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विद्युत निगम द्वारा आगामी गर्मियों को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए निर्बाध आपूर्ति में बाधा पैदा करने वाले कमजोर बिंदुओं की जांच की जा रही है। इसके चलते विद्युत निगम ने एबीसी की मरम्मत करने का निर्णय लिया है। इसमें करीब 110 किलोमीटर लंबी एबीसी केबल लाइन की मरम्मत की जाएगी। इसका करीब 22 लाख रुपये का प्रस्ताव भी बनाया गया है, उम्मीद है कि जल्द ही प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.