सीवान, मई 14 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के छितौली गांव में मंगलवार को जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजन किया गया। बैठक आगामी 22 मई को सिसवन के हरेराम ब्रह्मचारी उच्च विद्यालय स्थित खेल मैदान में जन-सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर द्वारा होने वाली सभा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर की गई। पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार में नीतीश और लालू से लोगों का मोह भंग हो चुका है। जब तक तीसरे विकल्प के रूप में सरकार नहीं बनेगी तब तक इस बिहार से बेरोजगारी, पलायन अपराध मुक्त महिला सशक्ति का सपना अधूरा ही रहेगा । संचालन मनोरंजन सिंह उर्फ लोहा सिंह ने की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष सतेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान बसंत चौबे, मनीष तिवारी, आयुष कुमार यादव, रेयाज अहमद, जयप्रकाश महतो सहित अन्य कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.