हमीरपुर, फरवरी 8 -- हमीरपुर। आगामी 22 फरवरी को मेगा लीगल कैंप के आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को जनपद न्यायालय में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला न्यायाधीश मनोज कुमार राय ने की। बैठक में जनपद के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मेगा लीगल कैंप के व्यापक स्वरूप पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य रूप से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने एवं उनकी त्वरित पहचान पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला न्यायाधीश ने कहा कि मेगा लीगल कैंप न केवल विधिक सहायता प्रदान करने का माध्यम होगा, बल्कि शासन की योजनाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.