संभल, फरवरी 14 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 22 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंदौसी में प्रस्तावित मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह ने की। उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य समाज के निर्बल, वंचित, महिला, वृद्धजन, दिव्यांग, बच्चों तथा अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ शिविर के माध्यम से उपलब्ध कराना है। शिविर में निःशुल्क कानूनी सलाह, विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से योजनाओं में पंजीकरण, भूमि विवाद समाधान, स्वास्थ्य शिविर, पेंशन, श्रम, सामाजिक सुरक्षा, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, कौशल विकास योजना सहित अनेक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही राष्ट्रीय पारिव...