जमशेदपुर, जनवरी 12 -- सोमवार को आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति जमशेदपुर के द्वारा तुरी भवन सीताराम डेरा जमशेदपुर मे कोल्हान प्रमंडल के मुंडा समाज के सक्रिय सदस्य और पदाधिकारियों का बैठक किया गया, जिसमें चक्रधरपुर चाईबासा और जमशेदपुर के सभी सदस्य उपस्थित थे। इस बैठक का मूल उद्देश्य पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और खरसावां सरायकेला जिले को मिलाकर कोल्हान प्रमंडल में आदिवासी मुंडा समाज का गठन करना और साथ ही साथ मुंडा रीति रिवाज को सख्ती से लागू करना, समाज के सभी सदस्यों ने इस मुद्दों का समर्थन किया और जल्द ही बाकी जिलों में बैठक के लिए तिथि निर्धारित की गई। बैठक में खूंटी के पहन सोमा मुंडा की हत्या की निंदा की गई और सरकार और प्रशासन से मांग की गई कि जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफ्तार किया जाए। इस बैठक में सोमा मुंडा की आत्मा की शांति के ल...