लखीसराय, मार्च 17 -- राजेन्द्र राज, सूर्यगढ़ा। नगर परिषद क्षेत्र के 22 नंबर वार्ड में विभिन्न समस्यायों के रहने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह वार्ड मानूचक बिंदटोली कहलाता है जो एनएच 80 के किनारे अवस्थित है। इसकी आबादी करीब 1000 के लगभग बताई गई। इस वार्ड में कृषक मजदूरों की संख्या ज्यादा है। अधिकांश लोग अतिपिछड़ी जाति के हैं। इनकी आजीविका का आधार मजदूरी एवं दूसरे लोगों की खेती करना है। पढ़े लिखे लोगों की संख्या कम है। 1-2 ही उच्च शिक्षा वाले या नौकरी करने वाले हैं। इन लोगों की आजीविका मजदूरी से जुड़ी हुई है। खेतों के अलावा ये निर्माण कार्यों एवं अन्य क्षेत्रों में मजदूरी करते हैं। इसके अलावा मौसमी साग सब्जियों के बेचने का भी कार्य किया जाता है। वार्ड में कई घर अभी भी झोपड़ी के बने हुए हैं। पूरे वार्ड में करीब 5-6 संपर्क सड़क जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.