मुंगेर, दिसम्बर 30 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद जमालपुर क्षेत्र में जलापूर्ति योजना जहां पूरी नहीं हो पायी, वहीं जहां चंद वार्डों में पानी सप्लाई है, वहां मेंटनेंस का घोर अभाव है। वार्डवासी इसकी शिकायत भी करते हैं, नप प्रशासन मौनी बाबा की भूमिका में रहते हैं, वहीं बुडको मुंगेर ने भी कभी संज्ञान नहीं लिया। नतीजतन, बीते 22 दिनों से जमालपुर धरहरा मुख्य मार्ग स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के समक्ष जलापूर्ति का पाइप पटा पड़ा है। नित्यदिन सड़कों पर पानी बर्बाद हो रहा है। वार्डवासियों ने इसे मरम्मत कराने की मांग बीते 5 दिसंबर की थी, लेकिन अबतक कोई सुध नहीं लिया गया। इधर, सोमवार को समाजसेवी मनीष मंडल वार्डवासियों के साथ सड़कों पर प्रदर्शन किया, तथा नप व बुडको के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जमालपुर धरहरा रोड पर नित्यदिन हजारों गाड़ि...