रांची, जनवरी 20 -- रांची। इस बार रांची में 22 जनवरी को डिविजनल मीटिंग होगी। इसमें रांची रेलमंडल और चक्रधरपुर रेलमंडल के पदाधिकारियों के अलावा इस मंडल अंतर्गत आने वाले सांसदगण शिरकत करेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एके मिश्रा भी रांची आएंगे। जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति कोलकाता के सदस्य अरुण जोशी ने बताया कि बैठक में नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल विस्तार, विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव की व्यवस्था, यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...