मैनपुरी, फरवरी 6 -- मैनपुरी। सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा जनपद मैनपुरी में सीटीईटी परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें लगभग 21 हजार परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। शुक्रवार को सुदिती ग्लोबल एकेडमी में परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक एवं सीबीएसई द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई। सीबीएसई द्वारा नियुक्त सिटी कोऑर्डिनेटर डा. राम मोहन ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पहले ही जारी कर दिए हैं। सीबीएसई से आए हुए अधिकारियों ने सभी से परीक्षा की तैयारियों से संबंधित चर्चा की। परीक्षा की प्रथम पाली में प्रातः 9.30 बजे के बाद और द्वितीय पाली में अपराह्न 2.30 बजे के उपरांत किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.