शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं रेलवे एसोसियेशन की ओर से पुराने जिला अस्पताल के शिविर कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसके पेंशनर्स की मांगों को लेकर चर्चा की गई, साथ ही पेंशनर्स को हो रही समस्याओं के निस्तारण के लिए मांग की। पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सिंह वर्मा ने पत्र लिखकर बताया कि पेंशनर्स की मांगे को सरकार तक पहुंचाने व सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए 22 अप्रैल को राजकीय इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल में प्रात दस बजे से धरना प्रदर्शन किया जायेगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.