अंबेडकर नगर, अप्रैल 2 -- टांडा, संवाददाता। नव संवत्सर के मौके पर टांडा में सरयू नदी का तट 21551 दीपों से जगमग रहा। समिति की ओर से नदी का पूजन, जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक ज्योतिषाचार्य पुरोहित पंडित राकेश मिश्रा ने यजमानों से कराया। हनुमानगढ़ी मंदिर चौके के समीप पावन सरयू नदी की जलधारा में नाव पर विशाल मंच बनाकर यज्ञमान दम्पति संतोष कुमार, सरदार त्रिलोक सिंह, अंशुल अग्रवाल, दिनेश नारायण सिंह ने संकल्प लेकर विधि विधान से पूजन किया। कार्यक्रम स्थल को फूल मालाओं, रंगबिरंगी लाइटों एवं शुभकामना पटों से सजाया गया था। महाआरती की व्यवस्था में आनंद कुमार अग्रवाल, बजरंगी लाल सोनी, अनिरुद्ध अग्रवाल, दीपक केडिया, आकाश शाहू, राकेश कन्नौजिया, मनोज सोनी, गोविन्द सिंह, दिनेश कश्यप, आकाश शाह, पप्पू यादव, प्रतिभा सिंह व काशीनाथ मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.