बहराइच, फरवरी 21 -- बहराइच, संवाददाता। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अर्न्तगत संचालित किसानों से सम्बन्धित बीमा योजनाओं का लाभ जारी किया। इसमें बहराइच के 21126 किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत फसल क्षतिपूर्ति के रूप में पहुंची है। जो 01 करोड़ 12 लाख 82 हजार 685 है। जिला मुख्यालय पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा, विधानसभा कैसरगंज के संयोजक गौरव वर्मा, अपर जिला कृषि अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव...