जमशेदपुर, मार्च 21 -- जमशेदपुर। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल आनंद एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी ने सभी पणन पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सहायक गोदाम प्रबंधक के साथ बैठक कर खाद्यान्न वितरण, ई-केवाईसी, धोती-साड़ी व लुंगी वितरण सहित अन्य विभागीय योजनाओ में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 21 से 27 मार्च तक ई-केवाईसी सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान सभी छूटे हुए कार्डधारियों का ई-केवाईसी किया जाना है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को ई-केवाईसी सप्ताह को सफल बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि अबतक 65 फीसदी कार्डधारियों का ई-केवाईसी हुआ है, इसे अभियान के दौरान शत-प्रतिशत करें। वहीं, 25 मार्च तक धोती-साड़ी व लुंगी वितर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.