अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। जनपद में 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 136 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। नकल विहीन परीक्षा को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 12 फरवरी को सह केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक होगी। यूपी बोर्ड की परीक्षा अलीगढ़ जनपद में 136 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 11 संवेदनशील और दो अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिन्हित किए गए है। बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। परीक्षाओं के लिए 136 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार हाईस्कूल में 51 हजार 480 विद्यार्थियों (29 हजार 17 बालक व 22 हजार 463 बालिका) का नामांकन हैं। इंटर में 49 हजार 146 विद्यार्थियों क...