संवाददाता, फरवरी 13 -- रामपुर जिले में जिला पंचायत परिसर में हुए अधिवक्ता फारूख अहमद खां हत्याकांड में गुरुवार को वायरल हुए दो सीसीटीवी वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को लेकर नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं। करीब तीन मिनट नौ सेकेंड के इन दोनों वीडियो में अधिवक्ता और जिला पंचायत कार्यालय के बाबू असगर अली के बीच हुए विवाद से लेकर गोली चलने तक की पूरी घटना क्रमवार दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।वकील हत्याकांड से जुड़े वीडियो वायरल घटनाक्रम से जुड़ा पहला वीडियो एक मिनट 49 सेकेंड का बताया जा रहा है। इसमें जिला पंचायत कार्यालय के अंदर बाबू असगर अली अपने कार्यालय ...