देहरादून, जनवरी 21 -- मौसम का सितम ऐसा कि 21 साल बाद देहरादून में सबसे ज्यादा कोहरा लग रहा है। वर्ष 2003 में दून में सर्वाधिक सात दिन तक कोहरा छाया रहा था। इस बार देहरादून अब तक नौ दिन कोहरा झेल चुका है। अभी महीने के 10 दिन बाकी हैं और मौसम के मिजाज में फिलहाल किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, देहरादून में जनवरी महीने में औसतन दो दिन कोहरा रहता है। 2005 और 2007 में तो देहरादून में कोहरा लगा ही नहीं। इससे पहले वर्ष 2003 में सात दिन तक कोहरा छाया था। वर्ष 2001 और 2010 में पांच दिन तक कोहरा रहा। इसके बाद के वर्षों में जनवरी में अधिकतम पांच दिन तक ही कोहरा रहा। लेकिन, इस बार 21 साल के सभी रिकॉर्ड टूट गए। एक जनवरी को साल की शुरुआत कोहरे से हुई और इसके बाद हर हफ्ते दो से तीन दिन कोहरा छाया। पिछले तीन दिन से देह...