इटावा औरैया, फरवरी 15 -- इटावा, संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति तथा दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में 21 लाख शिवलिंग निर्माण एवं सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन पक्का तालाब के किनारे किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया दोपहर बाद कर्मकांडी आचार्यों ने रुद्राभिषेक संपन्न कराया ।इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र और प्रांत के पदाधिकारी के साथसंत महात्मा भी मौजूद रहे । विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र प्रांत मंत्री राजीव पोरवाल प्रांत सह मंत्री अभिनव दीक्षित अवधेश भदौरिया प्रांत समरसता प्रमुख शिव स्वरूप विभाग संघ चालक विनोद चंद पांडे दुर्गा वाहिनी की प्रान्त संयोजिका अवनि राजपूत मातृशक्ति की प्रांत संयोजिका डा. सीम...